क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे किशोर की गेंद लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हापुड़ में दर्दनाक हादसा : क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे किशोर की गेंद लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे किशोर की गेंद लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tricity Today | क्रिकेट प्रेक्टिस कर रहे किशोर की गेंद लगने से मौत

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बदरखा फ्लाईओवर के पास स्थित एक क्रिकेट एकेडमी में किशोर की प्रैक्टिस करने के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। 

कैसे हुई घटना?
दरअसल, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी सिराजू का बेटा सुहैल (17 वर्ष) पिछले कई दिनों से एक क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने के लिए आ रहा था। बताया गया कि रोजाना की तरह वह एकेडमी में सभी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे था और सुहैल बल्लेबाजी कर रहा था। एक युवक ने गेंद डाली तो अचानक वह गेंद सुहैल की गर्दन पर जा लगी। जिससे सुहैल गंभीर रूप से घायल होकर मैदान में गिर गया। आनन-फानन में कोच और अन्य साथी उसे एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
परिजनों में मचा कोहराम 
वहीं, सुहैल की मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मृतक सुहैल के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। बताया गया है कि किशोर सुहैल 10वीं का छात्र था और किठौर के एक स्कूल में पढ़ाई करता था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.