हिट एंड रन कानून के विरोध में दो दिन चली हड़ताल, रोडवेज को लगी 30 लाख की चपत

Hapur News : हिट एंड रन कानून के विरोध में दो दिन चली हड़ताल, रोडवेज को लगी 30 लाख की चपत

हिट एंड रन कानून के विरोध में दो दिन चली हड़ताल, रोडवेज को लगी 30 लाख की चपत

Tricity Today | एआरएम संदीप नायक

Hapur News : हिट एंड रन कानून के विरोध में लगभग दो दिनों तक चली हड़ताल के कारण परिवहन विभाग को करीब 30 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचा है। हालांकि बुधवार को तीसरे दिन पूर्ण रूप से बसों का संचालन होने से यात्रियों और परिवहन निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार की शाम तक 50 प्रतिशत बसों का संचालन ही शुरू हो पाया था।

क्या था पूरा मामला
सोमवार को प्राइवेट बस एसोसिएशन ने हड़ताल करते हुए बसों का संचालन बंद कर दिया था। नाराज पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों का संचालन रोकते हुए सवारियों को बसों से नीचे उतार दिया था। परिणामस्वरूप सभी 112 बसों को डिपो के अंदर खड़ा कर दिया गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हिट एंड रन कानून के विरोध में उतरे प्राइवेट बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के कारण सोमवार को हालात बदतर हो गए थे। प्राइवेट बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रोडवेज बसों का भी संचालन जबरन बंद करा दिया था। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके चलते चालक और परिचालक ड्यूटी पर नहीं आए थे। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को रोडवेज बसों का करीब 50 प्रतिशत संचालन शुरू हो गया था। बुधवार को शत प्रतिशत बसों का संचालन शुरू हो गया है।

क्या बोले अधिकारी
इस मामले में एआरएम संदीप नायक ने बताया कि डिपो के पास 112 बस हैं। जिनका संचालन पूर्णतया शुरू कर दिया गया है। प्राइवेट बसों का भी संचालन शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त हापुड़ ट्रक एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सोढी ने बताया कि हड़ताल को वापस ले लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.