सूअर पकड़ने के लिए लगाया जाल लेकिन फंस गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Hapur Video : सूअर पकड़ने के लिए लगाया जाल लेकिन फंस गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

सूअर पकड़ने के लिए लगाया जाल लेकिन फंस गया तेंदुआ, लोगों में दहशत

Tricity Today | जाल में फंसा तेंदुआ

Hapur News : जंगली सूअर पकडऩे के लिए गांव नंगला काशी के कुछ ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाल में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ एक ग्रामीण को घायल करते हुए भाग निकला। तेंदुए के जाल में फंसने की वीडियो वायरल हो रही है। क्या है पूरा मामला 
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला काशी के जंगल में सूकर पकड़ने  के लिए कुछ युवकों द्वारा जाल लगाया गया था। बताया जाता है कि दोपहर के समय जाल में अचानक एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ देखकर युवकों में हड़कंप मच गया और जान सकते में आ गई। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ पकडऩे की सूचना दी। कुछ देर बाद तेंदुआ जाल को फाड़कर जारचा की तरफ भाग गया। तेंदुए का जाल में फंसे होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल 
बताया जाता है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए युवकों ने प्रयास किया तो एक ग्रामीण घायल भी हो गया। देर शाम यह वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ के आने की सूचना से दहशत  हैं। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया है। पिछले दिनों गाजियाबाद कोर्ट में भी एक तेंदुआ पहुंच गया था, जिसने कई लोगों को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.