पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, महिला की हत्या में शामिल थे आरोपी

हापुड़ में मुठभेड़ : पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, महिला की हत्या में शामिल थे आरोपी

पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली, महिला की हत्या में शामिल थे आरोपी

Tricity Today | पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के दौरान महिला की हत्या के मामले मे दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए है। दोनों बदमाशों अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
 
यह है पूरा मामला
दरअसल, गढ़ कस्बे की रिफ्यूजी कॉलोनी मे रोहित शेट्टी अपनी मां कमलेश के साथ रहते थे। शुक्रवार को रोहित अपनी माता कमलेश के साथ दुकान पर मौजूद था। देर शाम खाना बनाने के लिए उनकी मां कमलेश शेट्टी दुकान से घर खाना बनाने के लिए चली गई थी और रसोई मे खाना बना रही थी। इसी बीच चार बदमाश हथियारो से लैस होकर उनके मकान मे दाखिल हुए थे। बदमाशों नें हथियार दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया था, जिसका कमलेश शेट्टी नें बदमाशो से विरोध किया तो बदमाशो नें महिला को चाकू से गोदकर हत्या कर दी और हत्या कर बदमाश घर मे रखे कीमती सामान को लुटकर बदमाश फरार हो गए।

घेराबंदी कर दबोचा
एसपी अभिषेक वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि चोरी का विरोध करने पर चार बदमाशों नें महिला की हत्या को अंजाम दिया था। चारों आरोपियों नें महिला की हत्या कर घर रखे कीमती सामान चोरी किया था और घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थी। मुखबिर ने सुचना दी कि महिला की हत्या के आरोपी मेला रोड की मस्त राम कुटी के पास मौजूद है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे है। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तभी बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से रितिक व हर्ष घायल हो गए। जिन्हे घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वही दो आरोपी मौके से भागने मे कामयाब हो गए। पुलिस नें दोनों घायल आरोपियों से सोने, चांदी के आभूषण, 52 हजार की नकदी व अवैध हथियार बरामद किए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.