गौरव संवाद के तहत गांवों में लगाई चौपाल, बाबा साहेब भी थे कांग्रेसी

दलितों को लुभाने में जुटी कांग्रेस : गौरव संवाद के तहत गांवों में लगाई चौपाल, बाबा साहेब भी थे कांग्रेसी

गौरव संवाद के तहत गांवों में लगाई चौपाल, बाबा साहेब भी थे कांग्रेसी

Tricity Today | कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश में चल रहे दलित गौरव संवाद के तहत जनपद के गांव ददयारा में अंबेडकर भवन में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।

Hapur News : कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने उत्तर प्रदेश में चल रहे दलित गौरव संवाद के तहत जनपद के गांव ददयारा में अंबेडकर भवन में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि गांव ददायरा में दलित गौरव संवाद के तहत दलित समाज से जनसंवाद कर उनकी पांच प्रमुख समस्याओं पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि संविधान को जिस तरह से खत्म किया जा रहा है, देश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कोई भी दलितों की लड़ाई नहीं लड़ रहा है। दलित समाज काफी जागरूक है। इस बार बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

कांग्रेस ने किया सम्मान दिलाने का काम
नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी मानवी सिंह ने कहा दलित समाज को सम्मान दिलाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। संविधान रचयिता बाबा साहेब कांग्रेस के नेता थे। दलित समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने हमेशा काम किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर गांव गांव दलित चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर अरुण वर्मा, विकास त्यागी, विपिन कुमार, सुनील, लेखपाल, रामगोपाल, कालूराम, नितिन, विशाल आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.