मोदी और योगी सरकार में व्यापारियों को मिला सम्मान, जिले को मिला 1500 करोड़ का निवेश

हापुड़ में बोले विनीत शारदा : मोदी और योगी सरकार में व्यापारियों को मिला सम्मान, जिले को मिला 1500 करोड़ का निवेश

मोदी और योगी सरकार में व्यापारियों को मिला सम्मान, जिले को मिला 1500 करोड़ का निवेश

Tricity Today | मोदी और योगी सरकार में व्यापारियों को मिला सम्मान

Hapur news : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा मेरठ रोड स्थित व्यापारी विजय शर्मा के निवास पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने जो उद्यमियों के लिए इन्वेस्टर समिट किया था, उसके तहत 1500 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। यहां लगने वाले कल-कारखाने से क्षेत्र का विकास होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्र सरकार के फैसले से एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा मिलेगी।

क्या बोले विनीत शारदा
विनीत शारदा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में व्यापारियों को सम्मान मिला है। पहले उत्तर प्रदेश से व्यापारी वर्ग पलायन करते थे, लेकिन साल-2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी में निवेश की बयार बह गई है। आज पूरे भारत ही नहीं, विश्व का उद्यमी उत्तर प्रदेश में व्यापार करने के लिए लालायित है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचलित की। जिनका धरातल पर व्यापारियों को लाभ मिल रहा है।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर सुभाष प्रधान, वीरेन्द्र प्रधान, सत्यपाल, विक्रम पाल, राजेश जैन, संदीप कुमार, सुमित कुमार, संजय शर्मा, विनय भार्गव, महेश चंद्र, विनोद शर्मा, नवीन गोयल आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.