इतनी सी बात पर साली को मार दी गोली, चीख सुनकर दौड़े परिजन तो…

हापुड़ में जीजा बना जल्लाद :  इतनी सी बात पर साली को मार दी गोली, चीख सुनकर दौड़े परिजन तो…

इतनी सी बात पर साली को मार दी गोली, चीख सुनकर दौड़े परिजन तो…

Tricity Today | थाना बाबूगढ़

Hapur News : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर जीजा ने साली को गोली मारकर घायल कर दिया। पैर में गोली लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गाली-गलौज का विरोध करने पर मारी गोली 
दरअसल, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी रितिक नागर ने बताया कि उसका जीजा अंकुश गुर्जर निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ अपनी साली के घर ग्राम गोहरा आलमगीरपुर आया था। रिपोर्ट में बताया कि दरवाजे की कुंडी बजाने लगा तब उसकी माता राजवीरी ने गेट का दरवाजा खोल दिया। अंकुश ने कहा कि उसे अमित से अपना फोन लेना है तभी मेरी बहन ज्योति व भाई अमित भी आ गए। आरोप है कि अंकुश ने उनके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। पीड़ित की बहन ज्योति ने गाली-गलौज करने को मना किया तो अंकुश ने उसकी बहन ज्योति को जान से मारने की नीयत से दो फायर कर किए। जिसमें एक गोली उसकी बहन के पैर में लग गई। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी बब्लू सिंह, नेमपाल, मीनू भी आ गई। लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल को मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस का बयान 
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.