बुजुर्ग महिला का गला चाकू से रेता, हालात गंभीर

Hapur News : बुजुर्ग महिला का गला चाकू से रेता, हालात गंभीर

बुजुर्ग महिला का गला चाकू से रेता, हालात गंभीर

Google Image | Symbolic Image

Hapur : थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शरीफाबाद में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने चाकू से गला रेत दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालात को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
पलवाड़ा के रहने वाले रितिक चौहान ने बताया कि उनकी बहन की शादी पड़ोस के गांव शरीफाबाद में हुई है। उसके बहनोई दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनके साथ बहन भी वहीं रहती है। उन्होंने बताया कि उसकी बहन विनेश देवी के घर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां आया और महिला को अकेला पाकर उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को ग्रामीण पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ा पुलिस को सौंप दिया है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि युवक ने महिला पर जानलेवा हमला क्यों किया। ग्रामीणों ने जिस संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, उससे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस बात सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.