फ्लैट की कीमत में बिक रहा एक खूबसूरत गांव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

कुछ हटके : फ्लैट की कीमत में बिक रहा एक खूबसूरत गांव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

फ्लैट की कीमत में बिक रहा एक खूबसूरत गांव, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें तस्वीरें

Google Image | बेहद कम कीमत में बिक रहा ये खूबसूरत गांव

दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक स्कॉटलैंड से एक हैरान करने वाली खबर है। कम जनसंख्या वाले इस देश में भूतों के डर से कम कीमत में पूरा गांव बिकने को तैयार है। कीमत भी इतनी कि आप नोएडा जैसे शहर में उतने पैसे से महज एक फ्लैट खरीद पाएंगे। ग्रामीण इलाकों में भूतों-प्रेतों की कहानियां आम हैं। देश में भी ऐसी कई हॉन्टेड जगहें हैं, जहां भूतों का बसेरा माना जाता है। यहां जाने पर प्रतिबंध है या कुछ शर्तों के साथ जाने की आजादी मिलती है। कई गांव भूतों के आतंक से खाली हो गए। ये सब अब वीरान पड़े हैं। 



स्कॉटलैड के पर्थशायर (Perthshire) में लोच ते (Loch Tay) के उत्तरी किनारे पर मौजूद ओल्ड विलेज ऑफ लॉर्स (Old Village of Lawers) में लोग खौफ में हैं। डर की वजह से कोई यहां रहना नहीं चाहता। यहां के मालिक भी इस बात से बेहद परेशान हैं। मेट्रो को डॉट यूके (https://metro.co.uk/) के मुताबिक, स्कॉटलैंड का यह खूबसूरत गांव बिकने के लिए तैयार है। मगर प्रकृति प्रेमी यहां की सुंदरता देखकर खुद को यहां बसने से रोक नहीं पाएंगे। यहां एक प्राइवेट बीच भी है। यहां बोट में जाकर फिशिंग भी की जा सकती है। इस प्राचीन जगह पर लकड़ियों के घर अब भी वैसे ही है। पर आपको भूतों से निपटना होगा। 



गांव के लोगों का कहना है कि आखिरी मालकिन का डरावना साया अब भी यहां मंडराता है। उसे लेडी ऑफ लॉर्स (Lady of Lawers) भी कहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने कुछ भविष्यवाणियां की थीं। इनमें से कुछ सच हुईं। उसके बाद लोगों में खौफ घर कर गया। अब कोई गांव में रहने को तैयार नहीं। इसलिए गांव के मौजूदा मालिक इसे सस्ते दाम में बेचने को तैयार हैं।



अगर कोई भूतों का सामना कर यहां रहना चाहता है, तो एक फ्लैट की कीमत के बराबर रकम में इसे खरीद सकता है। कुल 3.31 एकड़ की जमीन की कीमत £125,000 यानी 1.29 करोड़ रखी गई है। खरीदार को यहां एक मिल, एक भट्ठा और कई घर मिलेंगे। पिछली बार साल 2016 में इसे £100,000 यानी एक करोड़ रुपये में बेचा गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.