ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑक्सीजन बैंक

UP News : ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑक्सीजन बैंक

ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑक्सीजन बैंक

Google Image | ऑक्सीजन लंगर के बाद कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑक्सीजन बैंक

कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर जिले में हाहाकार मची हुई है। हर कोई  ऑक्सीजन का कम से कम एक सिलेंडर अपने पास रख लेना चाहता है। ऐसे में कानपुर जिले में ऑक्सीजन लंगर के बाद ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की हैं। ये शुरूआत कानपुर पुलिस ने जरूरतमंदों को मुफ्त सिलेंडर बांटने के लिए शुरू की है।

कानपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्हें ऑक्सीजन की फौरन जरूरत ना हो वो पुलिस को सिलेंडर दान दें या उधार दे दे। ताकि जिन्हें फौरन जरूरत हैं। उनकी जान बचाई जा सके। कानपुर पुलिस ने पुलिस लाइन में ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत की है। यहां से जरूरत मंदों को मुफ्त सिलेंडर मिलता है। सिलेंडर दान देने वालों को एक रसीद दी जाएगी। इस्तेमाल के बाद सिलेंडर उन्हें वापस कर दिया जाएगा।

इससे पहले कानपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को राहत देने के लिए लंगर लगाकर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। गुरु सिंह सभा कानपुर और समूह कानपुर सिक्ख संगत की तरफ से इस ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया जा रहा है। यहां किसी भी जरूतमंद को फौरन चिकित्सकीय देखरेख में ऑक्सीजन दी जा रही है। समाजसेवी कुलवंत जीत सिंह गिल ने बताया क‍ि सिख समाज ने जिन मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही उनके लिए ये ऑक्सीजन लंगर शुरू किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.