2 दिन के भीतर दो ग्रह बदल रहे हैं अपनी स्थिति, इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

ग्रह परिवर्तन : 2 दिन के भीतर दो ग्रह बदल रहे हैं अपनी स्थिति, इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

2 दिन के भीतर दो ग्रह बदल रहे हैं अपनी स्थिति, इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

Google Image | शुक्र और मंगल ग्रह की स्थिति बदलेगी

21 और 22 फरवरी को 2 दिन के भीतर दो ग्रह अपनी सिटी बदल रहे हैं। ग्रहों के प्रभाव से विभिन्न राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि इस दौरान छोटी-छोटी उपाय करने से ग्रहों का राशि पर पड़ने वाले प्रभाव सामान्य किया जा सकता है।

ज्योतिषाचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि 21 फरवरी को शुक्र ग्रह और 22 फरवरी को मंगल ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन कर रहा है। शुक्र कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जबकि मंगल वृष राशि में जाएंगे। दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रहों के परिवर्तन से विभिन्न राशि के जातकों की कुंडली पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खास तौर पर तीन राशि के जातकों को 14 दिन तक बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। जबकि कुछ राशियां ऐसी भी है जिनकी किस्मत बदलने का कार्य परिवर्तन करेगा।

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव : 

मेष राशि: 
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन सकारात्मक  संदेश लेकर आ रहा है । ग्रहों के परिवर्तन से मेष राशि के जातकों  के लंबे समय से रुके हुए कार्य  हो सकेंगे । मेष राशि वाले जातकों को उपाय के तौर पर पूजन के बाद या फिर घर से निकलने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेकर निकलना चाहिए।

वृष राशि : 
वृष राशि के जातकों को दोनों ही ग्रहों के परिवर्तन से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी या व्यापार संबंधी परेशानियां दूर होंगे। वृष राशि वाले जातकों को घर से निकलने से पहले चंदन का तिलक लगाना चाहिए या फिर अपने कार्य क्षेत्र में चंदन की महक वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए।

मिथुन राशि : 
मिथुन राशि वाले जातकों को ग्रहों के भ्रमण का प्रभाव कम करने के लिए गणेश भगवान को केले का भोग अर्पित करने से लाभ हासिल होगा। मिथुन राशि के जातकों को 14 दिन सतर्क रहने की जरूरत है इसके बाद ग्रह सामान्य प्रभाव देने लगेंगे।

कर्क राशि: 
कर्क राशि वाले जातकों को यथासंभव नमक का दान करने से लाभ हासिल होगा। नमक का दान करने से उन्हें पद पिता या फिर प्रतिष्ठा में होने वाली हानि से बचाओ संभव होगा। ग्रहों का परिवर्तन सामान्य प्रभाव लेकर आया है उपाय करने से लाभ हासिल होगा।

सिंह राशि : 
सिंह राशि वाले जातकों को 13 दिन तक अपने पितरो की शरण में जाना चाहिए। सुबह आशीर्वाद लेने के साथ ही 13 दिन तक किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पिता की सलाह बड़े नुकसान से बचा सकती है।

वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के जातक अपने घरों में पत्नी की ओर से किए गए भगवान के पूजन का पुष्प संकट हरने का माध्यम बन सकता है। इसलिए घर से निकलने से पहले पूजन का पुष्प पूरे दिन अपने साथ जरूर रखें। वृश्चिक राशि के जातक 17 दिन तक घर में अनावश्यक रूप से वाद विवाद से बचे तनाव से दूर रहेंगे।

धनु राशि :
धनु राशि के जातकों को 9 दिन तक देसी घी का सेवन होने वाली हानि से काफी हद तक बचा सकता है। देसी घी के सेवन के साथ ही यदि सुबह निकलने से पहले देसी घी का तिलक करके घर से निकले तो नकारात्मक ऊर्जा कम होगी। धनु राशि के लिए यह परिवर्तन बेहतर नहीं कहा जा सकता 17 दिन तक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि : 
मकर राशि के जातक सुबह घर से निकलने से पहले मस्तक पर रोली का तिलक लगाकर निकले। यह प्रयास करें कि 13 दिन तक लिए गए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के दौरान माथे पर रोली का तिलक अवश्य हो। माथे पर रोली के तिलक को यदि मां या फिर पत्नी लगाती है तो लाभ अधिक होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.