यूपी में 13 जिला पूर्ति अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची

Lucknow Breaking : यूपी में 13 जिला पूर्ति अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची

यूपी में 13 जिला पूर्ति अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची

Tricity Today | Symbolic Photo

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादलों का दौर जारी है। बुधवार की देर रात राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए थे। अब गुरुवार की दोपहर खाद्य आपूर्ति विभाग में तबादले किए गए हैं। राज्य के 13 जिलों में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बदल दिए गए हैं। लखनऊ मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक तमाम महकमों में तबादला सूची तैयार कर ली गई हैं। आने वाले दिनों में एक के बाद एक ट्रांसफर लिस्ट जारी होने वाली हैं।

इन जिलों के डीएसओ बदले गए हैं
राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी, बिजनौर, हमीरपुर, फतेहपुर, अमेठी, मेरठ, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस, मुजफ्फरनगर, गोंडा, देवरिया और बलिया के जिला पूर्ति अधिकारी के तबादले किए गए हैं। इन सभी डीएसओ को तत्काल प्रभाव से मौजूदा पदों को छोड़कर नवीन तैनाती जिलों में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है।

कौन किस जिले में भेजा गया

1. अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
2. विजय प्रताप सिंह को बिजनौर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
3. बृजेश कुमार शुक्ला को हमीरपुर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
4. अभय सिंह को फतेहपुर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
5. राजेश कुमार सिंह को अमेठी का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
6. विनय कुमार सिंह को मेरठ के जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
7. जीवेश कुमार मौर्य को सुल्तानपुर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
8. सुरेंद्र यादव को फर्रूखाबाद का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
9. धुव्रराज यादव को हाथरस का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
10. राघवेंद्र कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
11. कृष्ण गोपाल पांडेय को गोंडा का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
12. राजीव कुमार मिश्र को देवरिया का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।
13. रामजतन यादव को बलिया का जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.