यूपी में 6 सीनियर IPS अधिकारियों के हुए तबादले

Lucknow : यूपी में 6 सीनियर IPS अधिकारियों के हुए तबादले

यूपी में 6 सीनियर IPS अधिकारियों के हुए तबादले

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow : यूपी में बुधवार रात 6 सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें  गोपाल मीणा पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार आयोग से पुलिस महानिदेशक सीबी सीआईडी बनाये गए हैं। आनंद कुमार को पुलिस महानिदेशक जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के साथ पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

राजेंद्र पाल सिंह पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू एवं पुलिस महानिदेशक एसआईटी से पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है। राजकुमार विश्वकर्मा को पुलिस महानिदेशक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा भर्ती के साथ पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

रेणुका मिश्र अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड से अपर पुलिस महानिदेशक एसआईटी बनाई गई हैं और रामकृष्ण स्वर्णकार अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी से अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड बनाये गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.