AAP कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

Lucknow News: AAP कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

AAP कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल

Tricity Today | AAP कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम-2021 के विरोध में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 1090 चौराहे पर जमा हुए। हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन वहां मौजूद पुलिस से आप कार्यकर्ताओं की झड़प होने लगी, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर इको गार्डन ले गई।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में एक बेहद खतरनाक बिल लाकर चुनी हुई दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश रच रही है। इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर निर्भर होगा। ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से मांग की वह हस्तक्षेप कर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चोर दरवाजे से लाए जा रहे इस दमनकारी कानून को रद करें।

इस दौरान आप जिला अध्यक्ष वैभव महेस्वरी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार और एमसीडी उपचुनाव में शून्य सीट मिलने से भाजपा बौखला गई है। दिल्ली से लेकर के गुजरात तक जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है, उससे भाजपा परेशान है। इसलिए भाजपा एक बार फिर दिल्ली में षडयंत्र कर रही है। चोर दरवाजे से संविधान पीठ के फैसले को पलटते हुए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने और दिल्ली में विकास ठप करने के घिनौना षड्यंत्र में लगी है। वैभव माहेश्वरी ने कहा कि संसद में जो संशोधन बिल प्रस्तुत किया गया, उससे साफ है कि भाजपा की मंशा कुत्सित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.