आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, जल शक्ति मंत्री ने भेजा मानहानि की नोटिस

बड़ी खबर : आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, जल शक्ति मंत्री ने भेजा मानहानि की नोटिस

आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, जल शक्ति मंत्री ने भेजा मानहानि की नोटिस

Tricity Today | महेंद्र सिंह और संजय सिंह

Lucknow : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तरफ से नोटिस भेजने वाले अधिवक्ता एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के विरुद्ध आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने जो अनर्गल आरोप लगाए थे। उसके चलते हमने सांसद संजय सिंह को मानहानि का नोटिस भेजा है। बता दें कि बीते मंगलवार को बीजेपी हरैया विधायक अजय सिंह ने आप सांसद संजय सिंह पर जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने उनके मुवक्किल और जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह को झूठे आरोप लगाते हुए उन्हें जनता की नजरों में बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसीलिए आप नेता संजय को डिफेमेशन का नोटिस भेजा जा रहा है। 

नोटिस में लिखी ये बात
नोटिस में लिखा गया कि,प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने बयान दिया कि,योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है"।भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए।यह घोटाले आदित्यनाथ सरकार के सबसे करीबी मंत्री की देखरेख एवं निगरानी में हो रहा है।जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन में हुआ करोड़ों का खेल,हजारों करोड़ की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया।भेजी गई डिफेमेशन नोटिस में जिक्र किया गया कि मानक से 40% अधिक रेट पर कराया जल आपूर्ति से जुड़ा टेंडर।

संजय सिंह पर दर्ज हुई थी एफआईआर
विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने विधानसभा में मेरी ओर से उठाए गए प्रश्न से संबंधित कागज का उल्लेख करते हुए जल शक्ति मंत्रालय में घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने जालसाजी करते हुए मुझे बदनाम करने की दृष्टि से गलत और कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। संजय सिंह ने अपनी प्रसिद्धि के लिए इन दस्तावेजों और पत्रों का प्रयोग किया। मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि पूर्व की सरकार में हुए चेक डैम घोटाले की जांच और कार्रवाई के संबंध में था। उन्होंने आप नेता पर केस दर्ज किए जाने की मांग की। इसके बाद हजरतगंज थानेमें IPC 417, 465, 469, 501, 505(1) (b) में FIR दर्ज हुई है।

संजय सिंह के आरोपों को ठहराया गलत
बीते सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि संजय सिंह ने योजना में 1 लाख, 20 हज़ार करोड़ के घोटाले का जिक्र किया था। पता नहीं यह फिगर कहां से आया? अभी तक 15 हज़ार करोड़ का बुंदेलखंड क्षेत्र का DPR बना। संजय सिंह ने कहा कि कंपनी कई जगह ब्लैकलिस्टेड है, जबकिं जम्मू, हिमाचल जहां का भी उदाहरण दिया कहीं भी ब्लैकलिस्ट का आदेश नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.