चेयरमैन और मेयर के आरक्षण का हुआ ऐलान, जानिए कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव

यूपी नगर निकाय चुनाव : चेयरमैन और मेयर के आरक्षण का हुआ ऐलान, जानिए कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव

चेयरमैन और मेयर के आरक्षण का हुआ ऐलान, जानिए कौन कहां से लड़ सकता है चुनाव

Tricity Today | एके शर्मा

Lucknow : उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित नगर निकाय चुनावों के लिए पालिका चेयरमैन और निगम मेयर के पदों पर आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। अब से थोड़ी देर पहले उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। वह विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 654 नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की घोषणा की गई है। इसी तरह सभी 14 नगर निगम में भी मेयर पदों के आरक्षण घोषित किए गए हैं।

545 नगर पंचायत आरक्षण सूची जारी
अनुसूचित जाति 73 सीट
अनुसूचित जनजाति 1 सीट
पिछला वर्ग 147 सीट
महिला 107 सीट
अनारक्षित 217 सीट

200 नगर पालिका परिषद की आरक्षण सूची जारी
अनुसूचित जाति 27 सीट
पिछड़ा वर्ग 54 सीट
महिला 40 सीट
अनारक्षित 79 सीट

17 नगर निगम की आरक्षण सूची जारी
अनुसूचित जाति 2 सीट
पिछड़ा वर्ग 4 सीट
महिला 3 सीट
अनारक्षित 8 सीट

उत्तर प्रदेश में कुल 753 नगर निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रमुखों के आरक्षण को सार्वजनिक किया गया। इसमें लखनऊ नगर निगम, कानपुर नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, आगरा नगर निगम, झांसी नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, मथुरा नगर निगम, बरेली नगर निगम, गाजियाबाद नगर निगम और मुरादाबाद नगर निगम शामिल हैं।

देखें पूरी लिस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.