योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दिया नए साल का तोहफा, 60,244 कांस्टेबल भर्ती होंगे, आवेदन ऐसे होगा

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी बंपर भर्ती : योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दिया नए साल का तोहफा, 60,244 कांस्टेबल भर्ती होंगे, आवेदन ऐसे होगा

योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को दिया नए साल का तोहफा, 60,244 कांस्टेबल भर्ती होंगे, आवेदन ऐसे होगा

Tricity Today | Symbolic Image

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के युवक और युवतियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने युवाओं को नए साल का बड़ा तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) में बंपर भर्तियां की जाएंगी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके आवेदन मांगे गए हैं। इस विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर 60,244 भर्ती की जाएंगी। इसमें आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

चार श्रेणियों में दिया जाएगा आरक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 60,244 पदों पर सिविल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। इनमें 24,102 पद अनारक्षित रखे गए हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े युवाओं के लिए 6,024 पद आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 और अनुसूचित जाति से ताल्लुक़ रखने वाले युवक-युवतियों के लिए 12,650 पद आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के युवक और युवतियों के लिए 1,204 पद आरक्षित हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला पात्र अभ्यर्थी होंगे। परीक्षा से पहले रिक्तियों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

ऐसे करें आवेदन
जानकारी के मुताबिक़, ऑनलाइन आवेदन 27 दिसम्बर 2023 शुरू हो जाएगा। उसी दिन से शुल्क भी जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। फ़ॉर्म जमा करने के बाद शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन करने के लिए दो दिन अतिरिक्त दिए गए हैं। मतलब, आवेदक 18 जनवरी 2024 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.