यातायात नियम तोड़ने वाले 50 हजार वाहनों पर गिरी गाज, पढ़िए जरूरी खबर

Uttar Pradesh : यातायात नियम तोड़ने वाले 50 हजार वाहनों पर गिरी गाज, पढ़िए जरूरी खबर

 यातायात नियम तोड़ने वाले 50 हजार वाहनों पर गिरी गाज, पढ़िए जरूरी खबर

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow : प्रदेश में यातायात नियमो को सुधरने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम कोशिश की जा रही है। जिसके चलते प्रदेश में छमता से अधिक यात्री और भार ले जाने वाले वाहनों के चलन कटे जा रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल से 28 जून तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 46351 वाहनों का चालान किया गया। 4559 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 2055.24 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।

01 अप्रैल से 30 जून तक इतने वाहनों का कटा चालन 
परिवहन उपायुक्त श्री निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 अप्रैल से 30 जून तक की गई कार्रवाई में 3134 बसों का, 9107 ट्रकों का और 34110 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 802 बसों, 1528 ट्रकों और 2229 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।

वाहनों के खिलाफ जॉच एवं प्रवर्तन की कार्यवाही चलती रहेगी
मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ जॉच एवं प्रवर्तन की कार्यवाही चलती रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.