मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की, शिक्षा विभाग में होंगी लाखों नियुक्तियां, पूरी जानकारी

BREAKING : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की, शिक्षा विभाग में होंगी लाखों नियुक्तियां, पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की, शिक्षा विभाग में होंगी लाखों नियुक्तियां, पूरी जानकारी

Google Image | CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली राज्य सरकार और युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा देने वाली है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अगुवाई में एक विशेष समिति गठित की है। यह समिति प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में रिक्त पदों का आंकड़ा एकत्र कर इसे राज्य सरकार को सौंपेगी। विधानसभा चुनावों से पहले इन सभी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से इसके लिए तैयारी पूरी रखने का आदेश दिया है।

तीन सदस्यीय कमेटी जुटाएगी आंकड़े
आज सुबह कोविड-19 की रोकथाम के लिए गठित टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार लगातार नियोजित कदम उठा रही है। इस क्रम में विद्यालयों में आवश्यकतानुसार शिक्षकों के नवीन पद सृजन औऱ रिक्त पदों पर नियुक्ति बेहद जरूरी है। विषय की महत्ता को देखते हुए राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक विशेष समिति गठित की जा रही है। सचिव बेसिक शिक्षा और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इसमें सदस्य की भूमिका में होंगे। 

2 लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं
यह समिति रिक्त पदों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सरकार इन पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के दो लाख से ज्यादा रिक्त पद हैं। इन सब पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है। लेकिन अनेकानेक वजह से रुकी हुई है। इसी साल जुलाई महीने में 69000 सहायक भर्ती शिक्षक से जुड़े मामले में हजारों अभ्यर्थियों ने राजधानी लखनऊ में कई दिन तक प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बर्बरता और ज्यादती के भी आरोप लगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.