करोड़ों की ठगी मामले में मुंबई के लिए रवाना हुई चिनहट पुलिस टीम, शिल्पा शेट्टी से जुड़े हो सकते हैं तार

Lucknow : करोड़ों की ठगी मामले में मुंबई के लिए रवाना हुई चिनहट पुलिस टीम, शिल्पा शेट्टी से जुड़े हो सकते हैं तार

करोड़ों की ठगी मामले में मुंबई के लिए रवाना हुई चिनहट पुलिस टीम, शिल्पा शेट्टी से जुड़े हो सकते हैं तार

Google Image | Shilpa Shetty

लखनऊ के विभूति खंड थाने में बीते साल 2020 में ब्यूटी पार्लर के ऊपर करोडों की ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमे 3 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया था। फिलहाल विवेचना चिनहट थाने में ट्रांसफर कर दी गई थी। जिस ब्यूटी पार्लर कंपनी के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई थी। उसके तार कहीं ना कहीं शिल्पा शेट्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं इसको लेकर चिनहट थाने से एक टीम को मुंबई में पूछताछ के लिए भेजा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है फिलहाल शिल्पा शेट्टी का नाम इस मामले में नहीं है विवेचना के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। 

2020 में दर्ज हुआ था मुकदमा
डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन के मुताबिक 2020 में विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें एक ब्यूटी पार्लर जिसके लिए एक फ्रॉड का मामला सामने आया था। इसमें मैनेजमेंट द्वारा वादियों को सही समान उपलब्ध नहीं कराया गया था। चिनहट थाने में इसकी विवेचना ट्रांसफर कर दी गयी थी। चिनहट से एक टीम मुंबई रवाना की गई है पूछताछ के लिए। इस कंपनी से शिल्पा शेट्टी पहले जुड़ी रही हैं। लेकिन फिलहाल अभी हमारी विवेचना में मुख्य आरोपी नामजद तीन लोग हैं। इन्ही से पूछताछ करने के लिए टीम मुंबई के लिए रवाना हुई है। शिल्पा शेट्टी की इसमें क्या भूमिका है ये जांच का विषय है।

FIR में यह तीन हैं मुख्य आरोपी
दर्ज हुई FIR के मुताबिक़ तीन नामजद लोगों पर आईपीसी की 406, 420, 506 धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस के मुख्य आरोपी विनय भसीन व अनामिका चतुर्वेदी, इशरीफल धरमजावाला व नवनीत कौर सुजलाना, आशा व पूनम झा हैं। कंपनी के ऊपर आरोप है कि कई प्रोडक्ट बेचने के बहाने कंपनी लोगों के साथ ठगी की है। इसी सिलिसले में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए चिनहट पुलिस टीम को मुम्बई रवाना किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.