कॉलोनी के बीच में बन रहा श्मशान घाट, स्थानीय लोग कर रहे विरोध, सभासद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप

Lucknow : कॉलोनी के बीच में बन रहा श्मशान घाट, स्थानीय लोग कर रहे विरोध, सभासद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप

कॉलोनी के बीच में बन रहा श्मशान घाट, स्थानीय लोग कर रहे विरोध, सभासद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप

Tricity Today | प्रदर्शन

Lucknow : नगर निगम जोन 6 के अंतर्गत हंसखेड़ा के गणपति विहार में श्मशान घाट बनाए जाने के विरोध में बुधवार को लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। लखनऊ के पारा इलाके में गनपति विहार कॉलोनी है। इस कॉलोनी में चारो तरफ करीब 100 आवासीय मकान हैं। इसके बीच में सरकारी (नजूल) की काफी जमीन खाली है। जिसे स्थानीय सभासद के सानिध्य में कुछ लोग कब्जा करके कुछ हिस्से में श्मशान घाट बनाना चाहते हैं। वहीं बाकी बची जमीन पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग करके बेचना चाहते हैं। आरोप है कि समाजवादी पार्टी से सभासद रीना रावत की मिलीभगत से इस जमीन को कब्जा करवाया जा रहा है।

सपा पार्षद और नगर निगम पर निर्माण करवाने का आरोप
स्थानीय निवासी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कॉलोनी के बीच में कॉलोनी के बीच में काफी जमीन खाली है। अब इसी जमीन पर कुछ लोग बाउंड्री वाल कराकर इसे श्मशान घाट बनवाने में लगे हैं। सतीश ने कहा कि पार्षद नगर निगम के साथ मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। जबकि इसके चारों तरफ आबादी रहती है। लोगों के घर बने हुए हैं। ऐसे में यहां शव का दाह संस्कार होने पर बहुत दिक्कतें होंगी। लोग अपने घरों में रह नहीं पाएंगे। बुधवार की सुबह यहां बाउंड्री बनाने के लिए नींव की खोदाई शुरू हो गई। इसको देखते ही स्थानीय निवासी एकजुट हो गए और सभी लोगों ने प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया।

BJP सांसद कौशल किशोर ने लगाई थी मदद की गुहार
 बता दें कि बीते दिनों इस संबंध में कॉलोनी निवासियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री व मोहनलागंज सीट से बीजेपी सांसद कौशल किशोर से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और नगर आयुक्त को भी शिकायत पत्र दिया है। सतीश के मुताबिक, श्मशान घाट एक साजिश के तहत बनाया जा रहा है। क्योंकि बाउंड्री के बाद जो जमीन बचेगी उस पर लोग कब्जा कर लेंगे। पूरी जमीन पर बाउंड्री वाल नहीं बनाई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वह श्मशान घाट नहीं बनने देंगे। वहीं नगर आयुक्त अजय ने बताया कि अभी ऐसा मामला हमारी जानकारी में नहीं है। जानकारी होने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.