डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभाला मोर्चा, अस्पतालों में टूटी मिली व्हीलचेयर तो प्रशासन को दी चेतावनी

लखनऊ से बड़ी खबर : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभाला मोर्चा, अस्पतालों में टूटी मिली व्हीलचेयर तो प्रशासन को दी चेतावनी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभाला मोर्चा, अस्पतालों में टूटी मिली व्हीलचेयर तो प्रशासन को दी चेतावनी

Tricity Today | सिविल अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Lucknow : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को अचानक हजरतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में तमाम तरह की खामियां मिली। ब्रजेश पाठक ने परिसर में रखी व्हीलचेयर को चेक किया जो काफी खराब हालत में थीं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी देते हुए निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। साथ तीमारदारों और मरीजों को किसी भी तरह को असुविधा न हो। बता दें कि इस बार योगी कैबिनेट ने पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

डिप्टी सीएम के निर्देश पर निजी अस्पताल ने लौटाए रुपए
कार्यभार संभालने के बाद से ही ब्रजेश पाठक लगातार सुर्खियों में हैं। बीते बुधवार को उनके निर्देश के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल को एक मरीज के परिवार से लिया गया अधिक शुल्क लौटाना पड़ा। दरअसल गोंडा जिले की 54 वर्षीय महिला राम प्यारी देवी 24 मार्च को पेट में तेज दर्द के साथ किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) आई थीं। महिला केजीएमयू में भर्ती नहीं हो सकी और कुछ एजेंटों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर पित्ताशय की सर्जरी के लिए 35 हजार रुपये मांगे, लेकिन बाद में 45 हजार रुपये और जमा करने को कहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.