वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज, मोहम्मद नामक लिखी थी किताब, कहा- ओवैसी पढ़ लें किताब तो कटवा लेंगे दाढ़ी

Lucknow : वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज, मोहम्मद नामक लिखी थी किताब, कहा- ओवैसी पढ़ लें किताब तो कटवा लेंगे दाढ़ी

वसीम रिजवी के खिलाफ FIR दर्ज, मोहम्मद नामक लिखी थी किताब, कहा- ओवैसी पढ़ लें किताब तो कटवा लेंगे दाढ़ी

Google Image | वसीम रिजवी

लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। मोहम्मद नामक विवादित किताब को लेकर मौलाना कल्वे जव्वाद की तहरीर पर वसीम के खिलाफ चौक थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153-(A) 292, 295, 504, 505 (2) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संसोधन) अधिनियम 2008 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं वसीम रिजवी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मोहम्मद किताब तेजी से पूरे हिंदुस्तान के लोग मंगवा कर पढ़ रहे हैं। क्योंकि ये किताब आतंकवाद का खुलासा करती है।

धनकमाने के लिए लिखी किताब
एफआईआर में कहा गया है कि वसीम रिजवी शातिर अपराधी है जिनके खिलाफ भारत के विभिन्न शहरों में करीब 30 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। मौलाना कल्बे जवाद का आरोप है कि बीते 5 नवंबर को वसीम रिजवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत मोहम्मद नामक किताब स्वयं प्रकाशित की है। जिससे पूरे भारत व उसके मित्र देशों व संसार के अन्य देशों में तमाम मुसलमानों का इस्लाम धर्म के अनुयायियों इस्लाम धर्म व इस्लाम धर्म की धार्मिक पुस्तकों के साथ छल कपट धोखाधड़ी कूट रचना करते हुए लोगों को धोखा देते हुए धन अर्जित करने के लिए प्रकाशित की है।

आतंकवाद का खुलासा करती है ये किताब
वहीं एफ आई आर दर्ज होने के बाद वसीम रिजवी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मेरे द्वारा लिखी गई मोहम्मद किताब बहुत ही तेजी से पूरे हिंदुस्तान में फैल रही है लोग उसको हम से मंगवा रहे हैं और उसे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किताब आतंकवाद का खुलासा करती है। इस्लाम की बुनियाद किस तरह से पड़ी और मोहम्मद का चरित्र क्या था इसका खुलासा करती है। वसीम रिजवी ने कहा हमारे पास बहुत से मैसेज आ रहे हैं। उन मुसलमानों के जिन्होंने इंसानियत के नाते इस किताब को पड़ा है। वह कह रहे हैं, कि हमें इस्लाम धर्म में नहीं रहना है बल्कि सनातन धर्म में रहना है। इस सिलसिले में राय मांग रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी साफ दिल से पढ़ लें किताब तो कटवा लेंगे अपनी दाढ़ी
वसीम रिजवी ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर कट्टरता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वो साफ दिल से मेरी किताब मोहम्मद पढ़ ले तो अपनी दाढ़ी कटवाकर इस्लाम धर्म से नफरत करने लगेंगे। क्योंकि इस्लाम जिस तरह से आतंकवाद का चेहरा पूरी दुनिया में बना हुआ है उसकी बुनियाद समझना बेहद जरूरी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.