ओयो रूम में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी दी जान, दोनों परिवार में मातम छाया

Lucknow: ओयो रूम में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी दी जान, दोनों परिवार में मातम छाया

ओयो रूम में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी दी जान, दोनों परिवार में मातम छाया

Tricity Today | इस होटल में ही दी जान

लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के पीजीआई थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक युवक ने अपनी प्रेमी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। प्रेमी ने प्रेमिका को पहले मौत के घाट उतारा, फिर खुद को प्रेमिका के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी कैंट अर्चना सिंह के मुताबिक, रजनी खंड शारदा नगर निवासी शुभम वर्मा सूर्य नगर मानकनगर निवासी दिव्या कन्नौजिया के साथ ओयो होटल के कमरे में आया था। दोनों ने आधार कार्ड देकर कमरा बुक कराया था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वेटर ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद वेटर ने होटल के मैनेजर गौरव सिंह को इसके बारे में जानकारी दी। गौरव ने भी दरवाजे पर कई बार आवाज दी, लेकिन शुभम और दिव्या ने कोई जवाब नहीं दिया।

होटल के मैनेजर ने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलकर पुलिसकर्मी भीतर दाखिल हुए। जहां शुभम और दिव्या मृत पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। दिव्या के गले पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, शुभम दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका था। पुलिस ने शुभम और दिव्या के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है। एसीपी कैंट घटना स्थल पर छानबीन कर रही हैं। छानबीन के बाद शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतकों के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.