वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आधा दर्जन अधिकारी संक्रमित हुए, लोगों में भय का माहौल

Lucknow Breaking: वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आधा दर्जन अधिकारी संक्रमित हुए, लोगों में भय का माहौल

वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी आधा दर्जन अधिकारी संक्रमित हुए, लोगों में भय का माहौल

Google Image | महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। रविवार को प्रदेश के महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ डीएस नेगी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही उनके निजी सचिव व स्टाफ अफसर भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि सभी संक्रमित कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे।

बड़े अस्पतालों के बड़े अफसर संक्रमित
इनके साथ ही संजय गांधी पीजीआइ से रिटायर्ड मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के निदेशक डॉ राकेश कपूर भी कोरोना पॉजीटिव हैं। डॉ कपूर ने भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। डॉ कपूर अभी होम आइसालेशन में हैं। लखनऊ मे सरोजनी नगर की सीडीपीओ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने भी वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। सीडीपीओ कामिनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट रविवार को आई है। लोक बंधु अस्पताल के डॉक्टर संजीव खटवानी की रिपोर्ट आरटीपीसीआर से निगेटिव आने के बाद एंटीजन व ट्रूनेट टेस्ट में पॉजिटिव आई है। जांच निगेटिव आने के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर वह एसजीपीजीआई में भर्ती हैं। वह भी कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद पॉजिटिव हुए थे।

लगातार बिगड़ रहे हैं हालात
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 1.66 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अभी तक कुल 3.52 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 6.25 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जिसमें करीब छह लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। जबकि 8850 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए एक बार फिर से तेजी से अपने पांव बढ़ा रहा कोरोना वायरस का संक्रमण चिंता का विषय बन गया है। कोरोना का संक्रमण मार्च माह के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में तेजी से बढ़ा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.