अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पति ने की पत्नी की हत्या, 15 साल पहले हुई थी शादी

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पति ने की पत्नी की हत्या, 15 साल पहले हुई थी शादी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पति ने की पत्नी की हत्या, 15 साल पहले हुई थी शादी

Tricity Today | मौके पर पहुंची पुलिस


एक तरफ जगह-जगह महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में रेलवे कर्मचारी अरविंद मिश्रा ने अपनी पत्नी राखी मिश्रा की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने बताया कि अरविंद मिश्रा रेलवे में बाबू है। 15 साल पहले अरविंद का विवाह शाहजहांपुर निवासी राखी के साथ हुआ था। राखी के तीन बच्चे हैं, सोमवार सुबह अरविंद और राखी नीचे के कमरे में थे। दोनों में विवाद हो गया। इस बीच अरविंद ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था, इसी बीच अरविंद ने राखी को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए, इस बीच अरविंद कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला और भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने कमरे से खून से लथपथ राखी का शव बरामद किया। वहीं सूचना पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बंदूक भी बरामद कर ली है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। झगड़े के दौरान अरविंद ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। अरविंद को हिरासत में ले लिया गया है। राखी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.