कई जिलों का इनामी राठी गैंग का कुख्यात शूटर मुस्तफा गिरफ्तार, पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी

अजीत सिंह हत्याकांड: कई जिलों का इनामी राठी गैंग का कुख्यात शूटर मुस्तफा गिरफ्तार, पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी

कई जिलों का इनामी राठी गैंग का कुख्यात शूटर मुस्तफा गिरफ्तार, पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी

Google Image | Ajit Singh murder case

मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में वांछित शूटर मुस्तफा उर्फ बंटी को सोमवार रात विभूति खंड पुलिस ने पॉलिटेकनिक चौराहे से गिरफ्तार किया है। मुस्तफा मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले का निवासी है। कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग का सदस्य है। राठी के इशारे पर इसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इस पर लखनऊ पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था। बागपत पुलिस ने मुस्तफा पर 50 हज़ार का इनाम घोषित किया था।

इंस्पेक्टर विभूति खंड चंद शेखर सिंह के मुताबिक, सुनील राठी के इशारे पर आरोपित ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में मुस्तफा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ 6 जनवरी को बाइक से अजीत के बुलेट प्रूफ गाड़ी का पीछा कर रहा था। कठौता चौराहे पर अजीत अपने साथी मोहर के साथ गाड़ी से उतरा था। इसी बीच मुस्तफा और उसके साथियों ने अजीत पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।

ये था मामला
बीते 6 जनवरी को राजधानी के विभूति खण्ड थाना क्षेत्र के पॉश इलाके कठौता चौराहे पर मऊ जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि गैंगवार के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.