तेज होगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सड़कों का निर्माण, मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने दिए 61.27 करोड़ रुपए

बदलता उत्तर प्रदेश : तेज होगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सड़कों का निर्माण, मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने दिए 61.27 करोड़ रुपए

तेज होगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सड़कों का निर्माण, मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने दिए 61.27 करोड़ रुपए

Tricity Today | मंत्री नंद गोपाल नन्दी

Lucknow News : निवेश का हब बन चुके उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लगातार बढ़ते रुझान को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों और डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर के सभी नोड में तेजी के साथ विकास कार्य कराया जा रहा है। डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर के झांसी नोड में आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए पूर्व में धनराशि जारी किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर झांसी नोड की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 61.27 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने का आदेश दिया। वहीं मेगा सेक्टर की तीन इकाइयों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने का आदेश दिया।

क्या खास काम होगा
जनरल विपिन रावत डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरीडोर झांसी नोड के लिए क्रय की गई भूमि पर काटे गए प्लाटों पर पहुंचने के लिए नोड की आंतरिक सड़कों (पाकेट 3 के 24 मीटर चौड़े आंतरिक मार्ग) के निर्माण एवं आंतरिक जलनिकासी के लिए आवश्यकतानुसार सड़क के दोनों ओर अथवा एक किनारे पर पक्की नाली का प्राविधान किया जाना आवश्यक है। जिसके लिए औ़द्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 61.27 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी करने का आदेश दिया। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के साथ डिफेन्स काॅरिडोर परियोजना के लिए 400 करोड़ के बजट का प्राविधान है। 

वेस्ट यूपी तक होगा फायदा
आपको बता दें कि इससे सापेक्ष अब तक 107.37 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है। मंत्री नन्दी ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं रोजगार प्रोत्साहन के अंतर्गत मेगा सेक्टर की तीन इकाईयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने का आदेश दिया। जिन इकाईयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी करने का आदेश दिया गया है, उनमें सिद्धबली स्टील कम्पनी मुजफ्फरनगर, क्रीमी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड बुलन्दशहर और एलियांज डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड मथुरा शामिल हैं। इस परियोजना से पूरे वेस्ट यूपी को फायदा मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.