एकेटीयू के 53 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली उपाधि, इनको मिले स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल

लखनऊ : एकेटीयू के 53 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली उपाधि, इनको मिले स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल

एकेटीयू के 53 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली उपाधि, इनको मिले स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल

Tricity Today | एकेटीयू के 53 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिली उपाधि

Lucknow : डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि का 19वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को प्रदेश की राज्यपाल और विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. विनीत कंसल, कुलसचिव नंदलाल सिंह, सचिव प्राविधिक शिक्षा और अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो. एसजी धांडे थे। उन्हें यहां विश्वविद्यालय की ओर से डीएससी की मानद उपाधि भी दी गई।

53,226 विद्यार्थियों को उपाधियां मिली
गुरुवार को हुए दीक्षांत समारोह में कुल 53,226 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। 92 मेधावियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से नवाजा गया और 91 पीएचडी उपाधियां वितरित की गईं। यह पहला मौका था जब परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी मेधावियों को पदक दिए गए। 92 मेडल में एक चांसलर गोल्ड मेडल, एक कमल रानी मेमोरियल पदक के अलावा, स्नातक पाठ्यक्रमों में 16 स्वर्ण, 17 रजत, 18 कांस्य पदक दिए गए। 

इनको मिले स्वर्ण, रजत और कांस्य मेडल
परास्नातक पाठ्यक्रमों में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। साथ ही राजकीय संस्थानों में स्नातक के 12 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य और परास्नातक पाठ्यक्रमों में 5 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की छात्रा राशि माथुर को चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। 

संयुक्त सचिव को मिली डीएससी की डिग्री
एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ की छात्रा शीलू गौतम को कमल रानी मेमोरियल पदक प्रदान किया गया। डॉ. सौरभ गुप्ता संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार को संस्थान की पहली कम्प्यूटर सांइस की डीएससी की डिग्री प्रदान की गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.