निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दिया भाजपा को समर्थन, 70 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

लखनऊ : निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दिया भाजपा को समर्थन, 70 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दिया भाजपा को समर्थन, 70 सीटों पर लड़ सकते हैं चुनाव

Tricity Today | निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दिया भाजपा को समर्थन

लखनऊ में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के रुख एक बार फिर बदले नजर आए। संजय निषाद ने खुले शब्दों में बीजेपी के साथ जाने की बाद कही। साथ ही सपा और बसपा पर जमकर निशान साधा। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम भाजपा के साथ है आगे भी रहेंगे। हमारा तीन दिवसीय अधिवेशन हुआ। बता दे कि दिल्ली में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ तीन बार हुई मुलाकात के बाद निषाद पार्टी यूपी में सक्रिय हो गयी है। 

अधिवेशन में इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा
संजय निषाद ने कहा कि हमारा तीन दिवसीय अधिवेशन हुआ, जिसमें 10 राज्यों के लोगों से साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों के लोग शामिल हुए। अधिवेशन में तमाम प्रस्ताव पास हुए। जातियों पर अंग्रेजों ने काला कानून लगाया गया था। हर जिले में हर जाति के लिए कोचिंग सेंटर तैयार हो। बिना निषादों के सरकार नही बनने वाली। हम सरकार में आते है तो संविदा समाप्त होगी। निषाद राज और राम गले मिले थे तो दुनिया में शांति हुयी इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। निषाद राज के किले पर भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। 

भाजपा को सभी सीटों पर हमारा समर्थन
उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए बैकलॉग की व्यवस्था की जाए। आर्थिक आधार पर बैकलॉग से पद भरे जाए। भाजपा को सभी सीटों पर हमारा समर्थन मिलेगा। भाजपा ने जैसे अपने मुकदमें वापस किये वैसे हमारे भी कार्यकर्ताओं के मुकदमें वापस हो। हमे आरक्षण दिया जाए हमारे ताल घाट हमें वापस किये जायें। निषाद पार्टी का 160 सेटों पर प्रभाव है। 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से बात की है।

सपा-बसपा पर साधा निशाना
संजय निषाद ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा का दोहरा चरित्र है अपने गिरेमान पर झांके। बहन जी जब आयी तो थाने पर कौन नजर आया। पहले किसी नेता को कुर्ता पहना कर वोट लिया, अब नहीं चलने वाला। लोकसभा चुनाव में सपा बसपा मिलकर भी नहीं जीत पाए किस मुँह से सपा बसपा लड़ेगी चुनाव लड़ेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.