उन्नाव के नर्सिंग होम में नर्स का लटका मिला शव, माता-पिता ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

दर्दनाक घटना : उन्नाव के नर्सिंग होम में नर्स का लटका मिला शव, माता-पिता ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

उन्नाव के नर्सिंग होम में नर्स का लटका मिला शव, माता-पिता ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप

Google Image | नर्स का शव लटका मिला

lucknow : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक प्राइवेट अस्पताल में महिला नर्स का शव लटकता नजर मिला है। नर्स के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि मृतका के साथ पहले रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने तीन लोगों पर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा नर्सिंग होम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

रेप के बाद हत्या का आरोप
उन्नाव के एसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि न्यू जीवन अस्पताल में महिला का शव बरामद किया गया है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नर्सिंग होम की दीवार से लटकता मिला शव
जानकारी के मुताबिक, जिस महिला का शव मिला है वह नर्स थी और अस्पताल में उसका पहला दिन था। शुक्रवार को महिला अस्पताल में अपनी नौकरी के पहले दिन गई थी, जिसके बाद उसका शव अस्पताल में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को शव को फंदे से नीचे उतारने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया। बता दें कि शव नर्सिंग होम की दीवार से लटक रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.