Lucknow : मशहूर डुप्लीकेट सलमान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठाकुरगंज पुलिस ने मशहूर आजम अंसारी को उस समय पकड़ा है जब वो घंटाघर पर रील बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया है। दरअसल, आजम द्वारा रील बनाने के दौरान नकली सलमान खान को देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है। इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर किया है। बता दें कि यू ट्यूब पर उसके 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। उसके वीडियो की व्यू लाखों में है।
घंटाघर पर बना रहा था वीडियो
डुप्लीकेट सलमान खान अक्सर राह चलते बीच सड़क पर वीडियो रील बनाना शुरू कर देता था। नकली सलमान खान को देखने के चक्कर में रोड पर लोगों की भारी भीड़ लग जाती थी। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्त्पन्न हो जाती थी। थाना ठाकुरगंज अंतर्गत घंटाघर पर वीडियो बनाते वक्त उसे पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद उसे ठाकुरगंज थाने में लाया गया, जहां शांति भंग को लेकर धारा 151 में चालान किया गया।
इस अंदाज में बनाता है वीडियो
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि गिरफ्तार सलमान क्षेत्र का रहने वाला है। वह अभिनेता सलमान खान की तरह कपड़े पहनता है। वह तेरे नाम मूवी में जैसी सलमान खान ने एक्टिंग की है। जिस अंदाज में सिगरेट पी थी। उसी अंदाज में चौराहे पर खड़े होकर कपड़े उतार कर एक्टिंग करने लगता था। सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता था। वो सुपरस्टार सलमान खान की तरह ही सिर पर टोपी लगाता था। हाथ में ब्रेसलेट भी पहनता है। कभी वह अर्धनग्न तो कभी सिगरेट पीकर लगातार रील बनाता है। पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान किया है।