बीजेपी ने कहा- 'सपा-कांग्रेस की विचारधारा तालिबानी,' विपक्ष ने किया पलटवार

कल्याण सिंह की मौत पर शुरू हुई राजनीति: बीजेपी ने कहा- 'सपा-कांग्रेस की विचारधारा तालिबानी,' विपक्ष ने किया पलटवार

बीजेपी ने कहा- 'सपा-कांग्रेस की विचारधारा तालिबानी,' विपक्ष ने किया पलटवार

Google Image | कल्याण सिंह की मौत पर शुरू हुई राजनीति

लखनऊ में बुधवार को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राजनीति शुरू हो गयी है। इस बार सरकार के मंत्री मोहसिन रजा की तरफ से विवादित बयान सामने आया है। मोहसिन रजा ने सपा और कांग्रेस को तालिबानी विचारधारा का बताया है। उनका आरोप है कि कल्याण सिंह के निधन पर सपा-कांग्रेस ने श्रधांजलि अर्पित नहीं की। वहीं कांग्रेस और सपा की तरफ से मोहसिन रजा के बयान पर कहा गया कि बीजेपी ने एक बार फिर शव पर राजनीति शुरू कर दी है। बीजेपी ने कल्याण सिंह को जीवित रहते हुए सम्मान तो दिया नहीं अब राजनीति की जा रही है। वहीं मोहसिन रजा के बयान को झूठा बताया है।  

मंत्री मोहसिन रजा ने विवादित बयान
मोहसिन रजा ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद दो विचार धाराएं देखने को मिल रही है एक विचारधारा राष्ट्रभक्ति की देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी विचारधारा तालिबान के साथ दिखाई दे रही है। कांग्रेस के नेता प्रियंका हो या राहुल गांधी या विधानमंडल के नेता हो कोई ट्वीट करना पसंद नहीं कर रहा है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने भी जाना पसंद नहीं किया जबकि उनके साथ मिलकर हाथ जोड़कर सरकार बना रहे थे, आखिर तालिबानी विचारधारा की सोच भी दिखाई दे रही है।  

सपा- कांग्रेस ने बयान का किया खंडन
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि कल्याण सिंह के निधन पर कांग्रेस का डेलिगेशन श्रधांजलि देने गया था। लेकिन बीजेपी नेताओं को सिर्फ झूठ बोलना रहता है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सचिन ने कहा कि बीजेपी ने कल्याण सिंह का जीवित रहते तो सम्मान नहीं किया लेकिन मरने के बाद राजनीति जरूर कर रही है। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह सिंह साजन ने भी मोहसिन रजा पर निशाना साधते हुए कहा कि यही कल्याण सिंह थे जिनको भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्टी से निकाल दिया था तब समाजवादी पार्टी ने उनकी मदद के साथ सम्मान भी दिलाया था आज उनके निधन पर राजनीति की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.