प्रियंका गांधी तेज बुखार के कारण ससुराल नहीं जा पाईं, कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को यह सूचना दी गई

BIG BREAKING : प्रियंका गांधी तेज बुखार के कारण ससुराल नहीं जा पाईं, कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को यह सूचना दी गई

प्रियंका गांधी तेज बुखार के कारण ससुराल नहीं जा पाईं, कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ताओं को यह सूचना दी गई

Tricity Today | प्रियंका गांधी

Uttar Pradesh News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तेज बुखार के कारण सोमवार को मुरादाबाद नहीं पहुंच पाई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की ससुराल मुरादाबाद में है। जिससे वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मायूसी हाथ लगी है। दरअसल, प्रियंका गांधी को मुरादाबाद में आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करना था। अब पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों की ओर से एक संदेश प्रसारित किया गया है। जिसमें बताया गया है कि प्रियंका गांधी तेज बुखार में हैं। जिसके चलते उनका आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जल्दी ही नए कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

कांग्रेस की ओर से मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं को एक संदेश भेजा जा रहा है। जिस व्हाट्सएप संदेश में लिखा गया है, "खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि तेज वायरल बुखार होने के चलते प्रियंका गांधी जी आज मुरादाबाद के कांग्रेस पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचने में असमर्थ हैं। कल हल्का बुखार होने के बावजूद वे बुलंदशहर सम्मेलन में पहुंची थीं। मुरादाबाद में आज पदाधिकारी सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। प्रियंका जी ठीक होते ही मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम की घोषणा करेंगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.