प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर मारपीट और धमकाने का आरोप, संदीप सिंह समेत 3 खिलाफ केस दर्ज

Lucknow : प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर मारपीट और धमकाने का आरोप, संदीप सिंह समेत 3 खिलाफ केस दर्ज

प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर मारपीट और धमकाने का आरोप, संदीप सिंह समेत 3 खिलाफ केस दर्ज

Google Image | प्रियंका गांधी के निजी सचिव

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्राभारी प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, महासचिव शिव पांडेय और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हुसैनगंज पुलिस ने गुरुवार को तीनों पर मारपीट और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। निजी सचिव संदीप सिंह समेत तीन लोगों पर एफआईआर राज्य संपात्ति विभाग में ड्राइवर पद पर तैनात प्रशांत कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। बता दें प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है।

मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगा आरोप
पीड़ित प्रशांत कुमार सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह जो कि सात माल एवेन्यू लखनऊ के निवासी है उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कमेटी के नेता शिव पांडेय, योगेश कुमार दीक्षित और संदीप सिंह बीती रात 12 बजे के बाद उनके घर में झांका-ताकी कर रहे थे ऐसा करते हुए देखने पर पीड़ित प्रशांत ने उन लोगों को मना किया। जिस पर लोगों ने पीड़ित को मारा और जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर पीड़ित ने उचित कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने के लिये थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज की FIR 
वहीं तहरीर के आधार पर प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह समेत तीन लोगों पर हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हुसैनगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रशांत कुमार ने तहरीर दी थी। 
 जिसमें यह कहा गया था ये सभी लोग रात के अंधेरे में ताका-झांकी करते थे, जिसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया। तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 506 के तहत FIR दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.