पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की बढा दी मुश्किले, जनता की जेब पर असर डाल रहें ये दाम

लखनऊ : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की बढा दी मुश्किले, जनता की जेब पर असर डाल रहें ये दाम

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की बढा दी मुश्किले, जनता की जेब पर असर डाल रहें ये दाम

Google Image | पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में बढ़ते दामों ने प्रदेश की जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई शहरों में कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गई हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम नागरिक की आमदनी पर भी असर डाल रहे हैं। हर कोई इन तेलों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, इसकी वजह से जरूरत की हर चीजें महंगी हो रही है।रविवार को पेट्रोल 29 और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ है। जिससे अब लखनऊ में पेट्रोल 101.14 और डीज़ल 93.22 रुपये पहुँच गया है। बता दें कि 9 दिन के अंदर पेट्रोल 2.50 और डीज़ल 2.95 रुपये महंगा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम महंगाई का सबब
दुबग्गा स्थित भारत पेट्रोलियम पर डीजल भरवाने आए प्रशांत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों की आमदनी पर असर डाल रही है जिससे आम नागरिक का जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित की बात करती है लेकिन डीजल के दाम 93 रुपये से भी अधिक हो गए हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को खेती किसानी करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आयुष ने कहा कि कोरोना काल के बाद बढ़ते दामों ने लोगों की पॉकेट पर काफी असर पड़ा है। इस महंगाई से अधिकतर लोग ट्रस्त हैं, बावजूद इसके लगातार पेट्रोल- डीजल के दामों पर इजाफा होना जनता के लिए महंगाई का सबब बनता जा रहा है।

SMS के माध्यम से जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का दाम
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

अमेरिकी क्रूड का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार
कच्चे तेल के बाजार में इन दिनों जबरदस्त तेजी है। एक ओर कच्चे तेल की मांग बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर इसकी सप्लाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई। नवंबर 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जबकि अमेरिकी क्रूड का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार गया। हालांकि कारोबार की समाप्ति तक यह टिका नहीं रहा और उस समय फिर फिसल कर 80 डॉलर के नीचे आ गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.