22 संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी RLD, जयंत चौधरी बोले- माफ होगा किसानों का बिल, पढ़िए पूरा घोषणा पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : 22 संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी RLD, जयंत चौधरी बोले- माफ होगा किसानों का बिल, पढ़िए पूरा घोषणा पत्र

22 संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी RLD, जयंत चौधरी बोले- माफ होगा किसानों का बिल, पढ़िए पूरा घोषणा पत्र

Tricity Today | 22 संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी RLD

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए तमाम तरह के वादे करने लगे हैं। तो वहीं राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ने भी जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। रविवार को लखनऊ स्थित रविंद्रालय में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र को आरएलडी ने 2022 चुनाव में 22 संकल्प के साथ जनता के बीच जाने का ऐलान किया है।

किसानों और बुनकरों का माफ होगा बिजली बिल
लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार आने पर यूपी में किसानों और बुनकरों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। वहीं आगे का बिल भी हाफ हो जाएगा। रालोद के घोषणा पत्र में किसानों को आलू का दाम डेढ़ गुना देने का वादा किया गया है। वहीं गन्ना किसानों को भी डेढ़ गुना दाम देने का ऐलान किया गया है। साथ ही 14 दिनों के भीतर राशि भुगतान करने की भी बात कही है। बता दें कि यूपी कांग्रेस भी घोषणा पत्र में बिजली बिल माफ करने का ऐलान कर दिया है।

RLD के 2022 के चुनावी घोषणा पत्र की मुख्य बाते
  1. एक करोड़ नौकरियां 
  2. किसानों को आलू का डेढ़ गुना दाम 
  3. गन्ना किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम 14 दिनों में भुगतान 
  4. चौधरी चरण सिंह कृषक सम्मान योजना दो गुना भुगतान
  5. वर्द्धा वस्था पेशन राशि तीन गुना 
  6. सशक्त महिला सक्षम महिला 50 प्रतिशत भर्तियों में आरक्षण 
  7. किसानों को प्रभावी बीमा योजना 
  8. किसानों बुनकरों का पिछला बिल माफ, आगे का हाफ 
  9. पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना  
  10. नए कृषि कानूनों के विरुद्ध विधानसभा में प्रस्ताव 
  11. खाकी होगी जनता सेवक
  12. काशीराम शहरी श्रम कल्याण योजना 
  13. लोकनायक जय प्रकाश नारायण सर्वोदय योजना 
  14. गांव-गांव डॉक्टर, घर-घर दवाई 
  15. आधारभूत संरचना का जाल रोशन होगा शहर कस्बा गांव
  16. कृषि पशुपालन और डेयरी के लिए अलग बजट
  17. नई खेल नीति 
  18. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का विजन, रालोद का मिशन 
  19. सबको भोजन सबको काम
  20. कोविड मृतको के आश्रितों को 4 लाख राशि 
  21. न्यायिक आयोग से जनता के विरुद्ध लंबित मुकदमो का निस्तारण
  22. शहीदों का एक करोड़ से होगा सम्मान

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.