समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और आगरा समेत 6 नगर निगमों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

UP Nagar Nikay Chunav : समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और आगरा समेत 6 नगर निगमों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद और आगरा समेत 6 नगर निगमों के लिए उम्मीदवार घोषित किए, देखिए लिस्ट

Google Image | Symbolic

Lucknow News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गाजियाबाद और आगरा समेत छह नगर निगम के लिए महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार की दोपहर बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिनमें बरेली, मथुरा, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद नगर निगम के लिए महापौर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

सपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
समाजवादी पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम में महापौर पद के लिए नीलम गर्ग को उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगरा से ललिता जाटव समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। बरेली नगर निगम के लिए महापौर प्रत्याशी संजीव सक्सेना को बनाया गया है। मथुरा से पंडित तुलसीराम शर्मा को समाजवादी पार्टी टिकट ने टिकट दिया है। वाराणसी नगर निगम के लिए ओपी सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा में बैठकों का दौर जारी
दूसरी ओर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बैठकों का दौर जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और यूपी बीजेपी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक या दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.