समाजवादी विजय यात्रा रथ हुआ तैयार, अखिलेश बोले- टायरों के नीचे कुचला जा रहा देश का कानून

लखनऊ : समाजवादी विजय यात्रा रथ हुआ तैयार, अखिलेश बोले- टायरों के नीचे कुचला जा रहा देश का कानून

समाजवादी विजय यात्रा रथ हुआ तैयार, अखिलेश बोले- टायरों के नीचे कुचला जा रहा देश का कानून

Tricity Today | समाजवादी विजय यात्रा रथ हुआ तैयार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए  हिंसा के मामले में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष लगातार बीजेपी को घेरने का काम कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को लखनऊ को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश का कानून जीप के टायरों के नीचे कुचला जा रहा है। मौजूदा सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल गाड़ी से कानून को रौंदना चाहती है। इसलिए 2022 में परिवर्तन होना तय है।

12 अक्टूबर से चलेगा विजय रथ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपनी पार्टी की मजबूत करने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर से समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा निकलेगी जिसका शुभारंभ कानपुर से हमीरपुर तक किया जाएगा। बता दें कि अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में जाकर विजय रथ का परीक्षण किया। लखनऊ के राज्य मुख्यालय में विजय रथ का अवलोकन किया। इस विजय रथ में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आजम खां, प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा नरेश उत्तम पटेल के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है।

सरकार समन की जगह भेज रही गुलदस्ता
यूपी सरकार किसानों के हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को समन नहीं गुलदस्ता भेज रही है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।वहीं सरकार न्याय में अब भेदभाव कर रही है। उन्होंने घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यूपी में बीजेपी का सफाया 2022 के विधानसभा चुनाव में हो जाएगा। आज यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।वहीं दूसरी तरफ आशीष मिश्रा के समर्थक भी लखीमपुर खीरी में क्राइम ब्रांच के दफ्तर तक पहुंच गए हैं, जहां आशीष मिश्रा से पूछताछ चल रही है। शुक्रवार को आशीष मिश्रा पुलिस के नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुए थे। उन्होंने अपनी खराब तबीयत का हवाला दिया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.