वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

दुखद : वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

Tricity Today | वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि कमाल खान की शादी पत्रकार रुचि के साथ हुई थी। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ के बटलर पैलेस स्थित सरकारी बंगले में रहते थे। शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे उन्होंने वहीं अंतिम सांसें लीं।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक/दुख प्रकट किया है। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा है पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है। कमाल जी चौथे स्तंभ व निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। परवर दिगार उनकी आत्मा को शांति दे।

सपा ने व्यक्त किया शोक
समाजवादी पार्टी ने कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, 'अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक
कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.