बेशकीमती मूर्तियों की चोरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Lucknow: बेशकीमती मूर्तियों की चोरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

बेशकीमती मूर्तियों की चोरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Tricity Today | सात सदस्य गिरफ्तार

राजधानी में सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में नादरगंज नहर पुलिया के पास से पुलिस ने बेशकीमती मूर्ति चरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की लगभग 700 साल पुरानी बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर तस्करी करने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। सुनील कटियार, राजू सिंह ,राज कुमार निषाद, शिवकुमार खगार, सलमान साह और मोहम्मद अफ़सल नाम के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। 

बेशकीमती मूर्ति बेचने की फिराक में थे आरोपी
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के निर्देश पर सरोजनी नगर पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन से मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेशकीमती प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति बाहर से आने वाले व्यापारियों को बेचने की फिराक में है। तभी पुलिस की टीम ने नादरगंज नहर पुलिया की तरफ जाने वाली रोड के पास पहुंच कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

एक करोड़ की बेशकीमती मूर्ति बरामद
एडीसीपी चिरिजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा देश के विभिन्न जगहों से इस तरह की बेशकीमती मूर्तियों को चोरी कर दूसरे देशो में बेचने का काम किया जाता है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है। जिसका वजन 2 किलो 934 ग्राम बताया जा रहा है। मूर्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.