सपा विधायक सुभाष पासी ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- अखिलेश यादव देश की पहचान खत्म करना चाहते

Lucknow News : सपा विधायक सुभाष पासी ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- अखिलेश यादव देश की पहचान खत्म करना चाहते

सपा विधायक सुभाष पासी ने थामा भाजपा का दामन, स्वतंत्र देव बोले- अखिलेश यादव देश की पहचान खत्म करना चाहते

Tricity Today | सपा विधायक सुभाष पासी ने थामा भाजपा का दामन

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। ऐसे में नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे सुभाष पासी भारतीय जनता पार्टी में शामिल  हो गए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में शामिल हुए हैं। बता दें कि सुभाष पासी के साथ उनकी पत्नी ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी के लोकप्रिय नेता और दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। सपा के मुखिया कभी-कभी ऐसी बात बोल देते हैं। जिससे देश के स्वतंत्रता संग्रामी की आत्मा भी झकझोर जाती है, वो महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान और योगदान दिया था। वो ऐसे महान आत्माओं का देश का विभाजन करने वाले जिन्ना से तुलना करते हैं।

सपा, कांग्रेस और बीएसपी की ये स्थित हो गई थी की मंदिर जाने और टिका लगाने में डरते थे। सोनिया राम के नाम से इंकार करती थी और राम सेतु से इंकार करते थे। कौशल्या माता ने छोटी बहू से राम के बारे में बताया की राम कितने महान हैं और उनके पद चिन्हों पर मोदी चलते हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव देश की पहचान को खत्म करना चाहते हैं और वो भारत माता का अपमान करने वालों को अपने पास रखते हैं जैसे आज़म खान।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.