कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- चुनाव के चलते झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी

Uttar Pradesh : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- चुनाव के चलते झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बोले- चुनाव के चलते झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी

Google Image | कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की जान जाने के मुद्दे पर सियासी दल अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज प्रवास पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देर से ही सही लेकिन प्रियंका को झाड़ू और स्वच्छ भारत की अहमियत का पता चल गई इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं।


प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय अभियान की महत्ता इतनी देर से पता चली। वैसे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में चुनाव नहीं इसलिए भाई, बहन और बाकी के विपक्षी दल वहां नहीं जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि कांग्रेस के युवराज सिख संहार को क्यों भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कोई भी दोषी होगा बचेगा नहीं, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच का आदेश पहले ही दे चुकी है।


कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूरा विश्व इतिहास के सबसे स्वच्छ 'प्रयागराज कुम्भ' की प्रशंसा कर रहा था। तो देश भर में लोगों ने स्वच्छता के इस अभियान को अपना लिया था। उस समय कांग्रेस और उसके नेता इसका मखौल उड़ा रहे थे। भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान की लोकप्रियता को देखकर अब प्रियंका ड्रामा कर रही हैं। वैसे भी कांग्रेस के भाई-बहन नाटकबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में सभी दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने का राजनीतिक पर्यटन समाप्त हो जाएगा।


कैबिनेट मंत्री ने प्रियंका वाड्रा के झाड़ू लगाने के वायरल वीडियो पर कहा कि मोदी जी के स्वच्छता अभियान के महत्व को आखिरकार प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वीकार कर लिया है। अब इसका महत्व समझ गई हैं। हो सकता है कांग्रेस स्वच्छ भारत अभियान के महत्व को समझे और इसका पालन भी करे। प्रियंका गांधी वाड्रा का वाल्मीकि आश्रम में झाड़ू लगाने की तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया पर कांग्रेस का कहना है कि यह भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता बताती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.