लिफ्ट में फंसे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, बोले - 2022 में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

लखनऊ : लिफ्ट में फंसे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, बोले - 2022 में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

लिफ्ट में फंसे केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, बोले - 2022 में बहुमत की सरकार बनाएगी बीजेपी

Tricity Today | केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर

लखनऊ। मोहनलालगंज से भाजपा सांसद व केंद्र सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर लखनऊ स्थित दारुल में मीडिया कर्मियों से प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौशल किशोर ने बताया कि गत दिनों पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह से सफल रही है। 19 अगस्त से मोहनलालगंज लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में 2022 में पुनः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस वक्त हंगामा मच गया जब केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर दारुल सफा में लिफ्ट करीब 10 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट से आते समय अचानक सेकंड फ्लोर पर रुक गई ।

सरकार ने जरुरतमंद को आवास आवंटित किया
कौशल किशोर ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा में जन समर्थन व आशीर्वाद जनता दे रही है। 2017 की तरह पुनः भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में वार्ता में बताया कि उत्तर प्रदेश मे 17. 3 लाख आवास मंजूर किया गया है और 14 लाख आवास चिन्हित करके निर्माण शुरू कर दिया गया है। 8.75 लाख के जरुरतमंद को आवास आवंटित करा दिए गए हैं और देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

उन्नति में नशा सबसे बड़ा बाधक
मंत्री कौशल किशोर ने नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान समाज को नशा मुक्त बनाने का आंदोलन जारी रखा है उनका कहना है कि आज नई पीढ़ी के 75 लाख युवाओं को अपने जीवन में नशा न करने का संकल्प दिलाने का कार्य इस आंदोलन के अंतर्गत किया जा चुका है और युवा हमारे देश की सेना में भर्ती होते थे लेकिन अब नशे की वजह से मात्र 5 % युवा ही पंजाब से सेना में भर्ती हो पा रहा है नशा हमारे देश के नौजवानों की शारीरिक क्षमता मानसिक सोच व प्रतिभा को नष्ट कर रहा है परिवार व देश की उन्नति में नशा सबसे बड़ा बाधक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.