यूपी में 8 सीनियर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : यूपी में 8 सीनियर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

यूपी में 8 सीनियर आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | Symbolic Photo

Lucknow : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 8 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें कई ऐसे अधिकारी हैं जिनका कुछ समय पहले प्रमोशन हुआ था पर नियुक्ति के मुताबिक वह पूर्व के ही पद पर नियुक्त थे। तबादला किए गए सभी अधिकारी DIG से लेकर ADG स्तर के हैं।

जानकारी में मुताबिक शासन ने शनिवार देर रात 8 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें विजय प्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस उत्तर प्रदेश लखनऊ, अमिताभ यश को अपर पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ, नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक भवन एवं कल्याण, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ विनय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन, हीरालाल को पुलिस महानिरीक्षक आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया है।

इसके अलावा शिव शंकर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक पीटीसी मुरादाबाद, रविशंकर छवि को पुलिस उप महानिरीक्षक 1090, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश और सुश्री प्रतिभा अंबेडकर को पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक एवं कार्मिक रवि जोसफ लोक्कू ने 25 सितंबर को सभी 8 आईपीएस अधिकारियों के नए पदों पर तैनाती के आदेश जारी किये हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.