दूध उत्पादन क्षेत्र में महिलाएं करेंगी काम, एक लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी सरकार

मिशन शक्ति अभियान : दूध उत्पादन क्षेत्र में महिलाएं करेंगी काम, एक लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी सरकार

दूध उत्पादन क्षेत्र में महिलाएं करेंगी काम, एक लाख स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी सरकार

Google Image | Symbolic Photo

उत्तर प्रदेश सरकार 21 अगस्त से दिसम्बर तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में मुख्य रूप से पूर्वांचल की महिलाओं को विशेष तोहफा देने जा रही है। उसने गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगर की महिलाओं को दूध उत्पादन के लिये प्रोत्साहित करने की नई रणनीति बनाई है। इसके लिये बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की तर्ज पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर जिले में महिला समूहों के गठन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सभी गांव में कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली से दूध की खरीद का प्रबंध किया गया है।

दूध उत्पादन क्षेत्र में महिलाएं करेंगी काम
जानकारी के अनुसार यह पहला मौका होगा,जब पूर्वांचल  के साथ रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर और रामपुर में भी महिलाएं दूध उत्पादन के क्षेत्र में काम करने जा रही हैं। सरकार इसके लिये 5 महीनों में 1 लाख नए स्वयं सहायता समूहों का गठन करेगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिये यह सारा प्रयास महिला सामर्थ्य योजना के तहत किया जाएगा।

500 नई राशन दुकानें की जाएंगी आवंटित
महिलाओं को ग्रामीण रोजगार में बढ़ावा देने के लिये उनको सशक्त बनाने के लिये सरकार मिशन शक्ति के तीसरे चरण में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 500 नई राशन की दुकानें आवंटित करने जा रही है। पहली बार प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाने के साथ उनको रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.