अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, जनपद वासियों को दी 122.20 करोड़ रुपए की सौगात

उत्तर प्रदेश : अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, जनपद वासियों को दी 122.20 करोड़ रुपए की सौगात

अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, जनपद वासियों को दी 122.20 करोड़ रुपए की सौगात

Tricity Today | मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या भ्रमण के दौरान टेढ़ी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण और बच्चों के टीकाकरण सहित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान करने और नियमित रूप से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। 

आरओबी का निर्माण
योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री द्वारा मोहबरा चौराहे पर निर्मित हो रहे उपरिगामी सेतु का भी निरीक्षण किया गया। लगभग 09 किमी लम्बाई का यह आरओबी मोहबरा चौराहे से बाईपास तक जाएगा। इसकी कुल लागत 122.20 करोड़ रुपए से अधिक है। जिस पर राज्य सरकार के सेतु निगम द्वारा लगभग 103 करोड़ रुपए और रेलवे द्वारा 19.20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह ओवरब्रिज दिसम्बर 2023 तक पूरा हो जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने से अयोध्या के यातायात में बेहतर सुधार होगा।

कटरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये जा रहे बहुउद्देशीय मल्टी पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मल्टीलेवल पार्किंग के इस साल के अंत तक पूरी होने की संभावना है। इसमें लगभग 221 दुकानें बनायी जा रही हैं। जो नियमानुसार आवंटित की जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा अशर्फी भवन रोड स्थित कटरा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित छात्र और छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें राष्ट्रभक्त व अनुशासित नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.