बादल फटने से आई आफत अब तक 14 की मौत, लापता लोगों का आंकड़ा 100 के पार , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sikkim News : बादल फटने से आई आफत अब तक 14 की मौत, लापता लोगों का आंकड़ा 100 के पार , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बादल फटने से आई आफत अब तक 14 की मौत, लापता लोगों का आंकड़ा 100 के पार , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Google Image | तीस्ता नदी बेसिन में बादल फटने से आयी आई बाढ़

Sikkim News : तीस्ता नदी बेसिन में बादल फटने से आयी आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आपदा से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोग अब भी अलग-अलग इलाकों में फंसे हैं हुए हैं। सेना के 22 जवानों समेत 100 से ज्यादा लोग लापता हैं।

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से आई बाढ़
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक जिनके शव मिले हैं, उनकी पहचान आम नागरिक के रूप में हुई है। वहीं 23 जवानों में से एक को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि सिक्किम में रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण और बढ़ गई।बता दें कि स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।

16 जून को भी फटा था बादल
स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निचले इलाकों के सभी पुलिस स्टेशनों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले सिक्किम में 16 जून को भी बादल फटा था। यहां के पेक्योन्ग में जमीन खिसकने और फिर बादल फटने से घरों में पानी भर गया था। इस आपदा से भी कई लोग प्रभावित हुए थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.