जय प्रकाश नारायण की जयंती पर दोनों नेता बोले- भारत से पहले आजाद हुआ यह राज्य, सुनाया 105 साल पुराना किस्सा

बिहार में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ : जय प्रकाश नारायण की जयंती पर दोनों नेता बोले- भारत से पहले आजाद हुआ यह राज्य, सुनाया 105 साल पुराना किस्सा

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर दोनों नेता बोले- भारत से पहले आजाद हुआ यह राज्य, सुनाया 105 साल पुराना किस्सा

Tricity Today | Amit Shah and Yogi Adityanath

Bihar News : देश में विगत 08 वर्षाें से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण और विनोबा भावे के सर्वाेदय के सिद्धान्त के आधार पर सरकार चल रही है। प्रधानमंत्री ने इसे अन्त्योदय के साथ जोड़ा है। जय प्रकाश नारायण के सर्वाेदय क्रान्ति के नारे को प्रधानमंत्री ने साकार किया है। यह शब्द भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सिताबदियारा जनपद सारण में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले हैं।

बिहार के नौजवानों की अलग प्रतिभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा और मां सरयू का आशीर्वाद इस पूरे क्षेत्र को निरन्तर प्राप्त होता है। यह दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि है। प्रतिवर्ष बाढ़ जैसी त्रासदी का सामना करने के बावजूद इस क्षेत्र और इस भूमि से जुड़े लोगों के अन्दर जुझारुपन देखने को मिलता है। बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जब भी अवसर मिला है, बिहार के नौजवानों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवाया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के आन्दोलन में पूरा सहयोग बिहार में प्राप्त हुआ था।

"1942 में ही आजाद हुआ था बिहार"
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत वर्ष 1947 में आजाद हुआ, लेकिन बलिया ने अपने आपको वर्ष 1942 में ही आजाद घोषित कर लिया था। महात्मा गांधी ने इसी बिहार की धरती पर चम्पारण आन्दोलन को गति दी थी। स्वतंत्र भारत में देश की व्यवस्था के संचालन के लिए संसदीय प्रणाली को अपनाया गया, लेकिन सत्ता मोह में उस समय की सरकार ने एक समय लोकतंत्र को कुचलने का कार्य भी किया था। ऐसे समय में बिहार शान्त कैसे बैठ सकता था। लोकतंत्र को बचाने के लिए उस समय लोक नायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में जो आन्दोलन प्रारम्भ हुआ, वह अभूतपूर्व था।

महापुरुषों के सपने को साकार किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में उज्ज्वला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से की थी। इसके अन्तर्गत अब तक 08 करोड़ से अधिक गरीबों को, जिन्होंने कभी रसोई गैस के बारे में सोचा नहीं था, को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया जा चुका है। देश के प्रत्येक नागरिक को, उसकी जाति, मत-मजहब, क्षेत्र, भाषा के परे, बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण, डॉ. राम मनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की प्रेरणा से भारत के 135 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए यह कार्यक्रम चल रहे हैं। इन महापुरुषों के सपने आज साकार होते दिखायी दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बोली बड़ी बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण की इस जन्मभूमि के गांव के बाद उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया की भूमि आती है। बिहार सरकार से उनका अनुरोध है कि बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए नदी के ड्रेजिंग कार्य को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। यह जल यातायात की सुविधा प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगा। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पूर्व 38 जनपदों में भीषण बाढ़ आती थी। आज केवल 03 से 04 जनपदों में ही बाढ़ आती है। अगले 01 से 02 वर्ष में उन्हें भी बाढ़ से सदैव के लिए मुक्त करने के कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं। नदियों को चैनलाइज करने, उन्हें जल यातायात के माध्यम से आवागमन के लिए योग्य बनाने तथा बाढ़ से होने वाली जनधन की हानि को रोकने के कार्यक्रमों को उत्तर प्रदेश ने गृह मंत्री के नेतृत्व में मजबूती के साथ लागू किया है। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.