दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो आपके लिए पहले यह जानना जरूरी

माता वैष्णों देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर :  दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो आपके लिए पहले यह जानना जरूरी

दर्शन का बना रहे हैं प्लान, तो आपके लिए पहले यह जानना जरूरी

Google Image | Vaishno Devi

  • खराब मौसम की वजह से श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद 
  • रियासी जिले में बुधवार को मंदिर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित हुई
  • मार्ग में भूस्खलन के कारण बैटरी कार सेवा को भी निलंबित करना पड़ा
  • मां के भवन तक जाने के लिए यात्रा पुराने ट्रैक पर पहले की तरह जारी
Jammu : जम्मू-कश्मीर में इन दिनों मौसम बेहद खराब है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यहां के लोगों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। खराब मौसम का असर माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी पड़ा है। इसलिए अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन का का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है।

खराब मौसम ने लगाया ब्रेक
प्राप्त जानकारी के अनुसार खराब मौसम की वजह से श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रियासी जिले में बुधावार को मंदिर के लिए चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी रोक दी गई है। हालांकि यात्रा पुराने ट्रैक पर सुचारू रूप से चल रही है। तो अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस आदेश के हिसाब से ही अपनी योजना बनाएं।

यात्रा मार्ग में भूस्खलन
रियासी के एसएसपी अमित गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है, जबकि रियासी जिले में बुधवार को मंदिर जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा निलंबित कर दी गई है। यात्रा पुराने ट्रैक से सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में बैटरी कार सेवा को भी निलंबित करना पड़ा।

सुरक्षा को ध्यान रखकर फैसला
अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर का मौसम लगातार खराब है। इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आंधी, तूफान और गरज के साथ यहां कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.